महाराज के एक्शन के बाद पौड़ी अस्पताल में हुई विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद सरकार ने पौड़ी जिला अस्पताल में शुक्रवार को ही 34 नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ 18 विशेषज्ञ डाक्टरों की भी तैनाती कर दी।
प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व में पौड़ी
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता और सुविधाओं की कमी का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरुरी स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने शुक्रवार को कोटद्वार में भाजपा की चुनावी सभा के दौरान भी मुख्यमंत्री से इस विषय में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए शुक्रवार को ही 34 नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ 18 डाक्टरों की भी तैनाती कर दी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तत्काल तैनाती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला अस्पताल पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के बाद अब गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों का उचित इलाज और देखभाल होने के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक दवाएं भी मिल पायेंगी।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *