मुख्य  सचिव डॉ0 एस0एस0सन्धु की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डेंगू के प्रभावकारी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु  अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से हुआ।

हरिद्वार: मुख्य  सचिव डॉ0 एस0एस0सन्धु की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डेंगू के प्रभावकारी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु  अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से हुआ।
बैठक  में वीडियो कांफें्रसिंग के माध्यम से डेंगू के फैलने के कारण,उसके बचाव व रोकथाम के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत प्रकाश डाला गया। मुख्य  सचिव ने सभी  विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुये डेंगू  के बचाव व रोकथाम  में अपना पूरा सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये।
मुख्य  सचिव  ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिये जन-जागरूकता बहुत आवश्यक है। इसलिये सोशल मीडिया सहित प्रचार-प्रसार के जितने भी साधन हैं, उनका पूरा उपयोग किया जाये।
 बैठक में  वीडियो कांफें्रसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने डेंगू के  बचाव व  रोकथाम के लिये महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये।
इस  अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, मुख्य  चिकित्साधिकारी  डॉ0 कुमार खगेन्द्र सहित सम्बन्धित अधिकारीगण  उपस्थित  थे।

Related Posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हाॅस्पिटल का लोकार्पण

राष्ट्रीय/ हरिद्वार 22 जनवरी, 2026 : पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित विश्व के प्रथम इंटीग्रेटेड मैडिसिन सिस्टम तथा योग, आयुर्वेद व आधुनिक चिकित्सा के समन्वय का वैश्विक केंद्र पतंजलि इमरजेंसी एवं…

राजीकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट

    देहरादून, 19 जनवरी 2026 उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल कालेजों में फार्मासिस्ट (भेषज) के रिक्त 73 पदों का अंतिम परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *