एसएचए की नव नियुक्त सीईओ ने संभाला कार्यभार

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी (आईएएस) ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना तथा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जानकारियां ली।
प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पीपीटी के जरिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के विभिन्न पहलुओं तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की जानकारियों से भी अवगत कराया गया। बैठक में आयुष्मान के अंतर्गत 70 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग जनों के लिए विशेष सुविधा आयुष्मान वय वंदना कार्ड के साथ साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से सड़क हादसों में घायलों के उपचार हेतु सूचीबद्ध अस्पतालों में दी जाने वाली 1.50 लाख रूपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर प्राधिकरण के निदेशक वित्त अभिषेक आनन्द, निदेशक प्रशासन डा विनोद टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी, अपर निदेशक आईटी अमित शर्मा समेत प्राधिकरण के समस्त अनुभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *