दिव्यांग बच्चों के लिए होमियोपैथिक कैंप का आयोजन

हरिद्वार

आज दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को शिवालिक नगर के सामुदायिक केंद्र फेस 3 में गौरव होम्योपैथी क्लीनिक के द्वारा साई कुटुम्ब के सहयोग से स्पेशल बच्चों के लिए होमियोपैथिक कैंप का आयोजन किया गया । कैंप का शुभारंभ साई कुटुम्ब अध्यक्ष पूनम कपिल, डॉक्टर गौरव राणा एवं अमन कपूर ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर किया । साई कुटुम्ब व सामुदायिक केंद्र समिति ने कैंप की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी, साथ ही भविष्य में भी सहयोग का वादा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर गौरव राणा ने बताया कि स्पेशल बच्चों के लिए कैंप में शारीरिक व मानसिक रूप से अल्पविकसित बच्चे एवं दिमागी दौरे का होमियोपैथिक दवाइयों से इलाज किया जाता है । कैंप में पहुंचे दिव्यांग जनों से केवल पंजीकरण शुल्क लिया गया है, परामर्श व दवाई मुफ्त दी गई हैं । सहयोगी संस्था साई कुटुम्ब अध्यक्ष पूनम कपिल द्वारा बताया गया कि इस तरह का कैंप अपने आप में सराहनीय प्रयास है । जिसका लाभ स्पेशल लोगों को जरूर मिलेगा । उम्मीद की एक नई किरण की तरफ से अमन कपूर द्वारा बताया गया कि इस तरह के कैंप का लाभ हरिद्वार के साथ साथ आसपास के जनपदों के स्पेशल बच्चों को भी मिलेगा । कैंप में मेडिकल टीम से डॉक्टर अतुल, डॉक्टर प्रतिभा, डॉक्टर जसमीत कोर, डॉक्टर आकाश, सुखबीर सचदेवा, एजाज अहमद, मुस्कान, सामुदायिक केंद्र समिति से उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव भारत भूषण, प्रवीण कपिलआदि कैंप में उपस्थित रहे । कैंप के अंत में अमन कपूर, मुस्कान एवं साई कुटुम्ब अध्यक्ष पूनम कपिल द्वारा मेडिकल टीम का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया ।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *