राजधानी देहरादून में कोविड के तीन मामले सामने पर जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की बैठक लेते हुए मौजूदा स्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में कोविड बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाइयां, वैक्सीन, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, आईसीयू बेड सहित अस्पतालों में टेस्टिंग की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि भले ही स्थिति नियंत्रण में हो, लेकिन सर्तकता बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने और ऑक्सीजन प्लांट सहित उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों का पूरा ब्यौरा तैयार करने निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। पिछले कोविड की तरह जिले स्तर पर सैंपलिंग टीम, मोबाइल टीम, कोविड कंट्रोल रूम, कार्मिकों की ड्यूटी, एंबुलेंस एवं अन्य वाहन एवं संसाधनों की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध करें। अस्पतालों में ट्रूनेट टेस्ट, एंटीजन रैपिड टेस्ट तथा आरटी पीसीआर की पूरी व्यवस्था के साथ ही आइसोलेशन वार्ड चिन्हित किए जाए। कोविड जांच में आरटी पीसीआर से पॉजिटिव सभी रोगियों के


