पर्यटन कार्यालय में शिविर लगाकर की होटलों के 100 कर्मचारियों की कोरोना जांच

 
 
 हरिद्वार समाचार-जनपद में कोविड की रोकथाम के लिये जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। पर्यटन कार्यालय में आयोजित उक्त शिविर में जनपद के होटलों के कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। जिसमें विभिन्न होटलों के 97 कार्मिकों एवं पर्यटन कार्यालय के 03 कर्मचारियों के कोरोना की जांच के सैम्पल लिये गये। 
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिये जनपद के होटल व्यवसायियों/सभी होटलों के कर्मचारियों को कोरोना की अधिक से अधिक जांच करवाये जाने हेतु कहा गया है जिसके लिये जिला पर्यटन कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच शिविर लगाकर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा होटलों में कार्यरत कर्मचारियों की जांच निःशुल्क की जा रही है, जिस हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे भी पर्यटन कार्यालय में जांच शिविर लगाया जायेगा।

Related Posts

जिला कारागार हरिद्वार में योग केन्द्र के स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार जिला कारागार हरिद्वार में मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जेल श्रेणी-1 के सान्निध्य में आज भारतीय योग संस्थान का योग केन्द्र स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर “भारतीय…

चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मार्च 2026 सूबे में संचालित चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *