अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोवा में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

गोवा, 21 जून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय गोवा दौरे के दौरान आज गोवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योग किया। इस अवसर पर काबीन मंत्री गणेश जोशी ने देश एवं प्रदेशवासियों को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योग करने से बिना पैसे एवं दवा किए कई रोगों से निजात मिलती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का विशेष आभार प्रकट किया।उन्होंने यूएनओ में योग को विश्व स्तर पर मनाने और इसे विश्व योग दिवस का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मंत्री ने कहा कि योग से मन के साथ ही शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि योग से असाध्य रोग भी दूर होते है इसलिए सभी को योग करना चाहिए। कहा कि योग भारत में प्राचीन काल से किया जाता है। मंत्री ने स्वस्थ जीवन के लिए सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर गोवा मंडी बोर्ड के अध्यक्ष प्रकाश विलीय, कौसंब के उपाध्यक्ष और हरियाणा मंडी के अध्यक्ष आदित्य चोटाला, कौसंब के उपाध्यक्ष और पंजाब मंडी के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसत, कौसंब के प्रबंध निदेशक डॉ जेएस यादव, उत्तराखंड मंडी से महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, विजय कुमार, देहरादून मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *