आज भी लोगो मे मानसिक स्वास्थ्य को महत्व नही दिया जाता है क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य ,मेंटल हेल्थ के वैल्यू को लेकर जागरूकता का अभाव है

 हरिद्वार समाचार– कुम्भ मेला 2021 मीडिया सेंटर नील धारा ,चंडी द्वीप में योग शिविर में मानसिक स्वास्थ्य और मोटापा विषय पर जानकारी दी गई।
 
योग शिविर में बताया गया कि आज भी लोगो मे मानसिक स्वास्थ्य को महत्व नही दिया जाता है क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य ,मेंटल हेल्थ के वैल्यू को लेकर जागरूकता का अभाव है । जबकि मानसिक स्वास्थ्य का ही विशेष मूल्य है, मानसिक स्वास्थ्य ही हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ का आधार है । आज 70% बीमारी साइकोसोमेटिक है, जिसका प्रभाव मोटापा, वजन की वृद्धि ,शुगर,बी पी सहित अन्य बीमारियों पर होता है। होलिस्टिक हेल्थ में मानसिक शक्ति हमारे पॉजीटिविटी को बढ़ाता है जिससे हमारे इम्यून सिस्टम बढ़ जाता है। परिणाम स्वरूप हम अनेक बीमारियों से छुटकारा पा जाते है।
 
 
इसी विषय पर फोकस करते हुए मीडिया कर्मियों के लिए आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय के डॉ राकेश वर्मा व उनकी टीम ने मोटापा को कम करने संबंधी योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया।
इसके अंतर्गत पश्चिमोत्तानासन, त्रिकोणासन, चक्की चाल आसन, अर्ध हलासन, हलासन, विपरीत करनी आसन आदि आसन तथा कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
कहा गया कि योग हमारे जीवन का अंग है हम सुबह से शाम जो भी कार्य करते हैं उसको यदि सही ढंग से कर लिया जाए तो वह योग ही है।
 
पहले चरण में पतंजलि योग पीठ कुलपति आचार्य बाल कृष्ण के प्रतिनिधि डॉ संजय ने योग प्रशिक्षण दिया। दूसरे चरण में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय प्रतिकुलपति प्रतिनिधि चिन्मय पांड्या के प्रतिनिधि ने प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी मीडिया कुम्भ मेला मनोज श्रीवास्तव ने  जानकारी देते हुये बताया कि योग कुम्भ के रूप में यह शिविर चलाया जा रहा है जिसका सन्देश देश, विदेश तक पहुच रहा है।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *