जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने केंद्रीय विद्यालय में विधानसभावार चल रहे कैंडिडेट सेटिंग कार्य का निरीक्षण किया।

हरिद्वार 09 अप्रैल 2024
रिटर्निंग आफिसर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल केंद्रीय विद्यालय में विधानसभावार चल रहे कैंडिडेट सेटिंग कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विधानसभा वार आवंटित बीयू, सीयू व वीवी पैट का मिलान करते हुये मशीनों को मतदान हेतु तैयार कर टैगिंग कार्य किया कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बैलेट यूनिट के सभी बटनों को नियमनुसार चेक कर लें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कैंडिडेट सेटिंग करते हुए नियमानुसार प्रत्येक प्रत्याशी को एक एक वोट डालकर मशीन को चेक किए जाए और उसके बाद मशीन को क्लियर किया जाए और नियमानुसार सभी कार्यवाही अमल में लाई जाएं।
आईसीआईएल द्वारा कैंडिडेट सेटिंग कार्य हेतु 33 विशेषज्ञ इंजीनियर्स भेजे गए हैं, सभी एआरओ अपनी अपनी मौजूदगी में कैंडीडेट सेटिंग कार्य पर पैनी नजर रख रहे है।
इस अवसर पर मनीष सिंह, गोपाल सिंह चौहान, देवेश शाशनी, कुश्म चौहान, प्रेम लाल, वेद प्रकाश शर्मा, विजय देवरानी, लक्ष्मीराज चौहान, युक्त मिश्रा आदि उपस्थित थे

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *