जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों ,सुरक्षा कार्मिकों व निर्वाचन की व्यवस्था से जुड़े सभी कार्मिकों को बधाई दी।

हरिद्वार 20 अप्रैल 2024
जनपद में शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एंव निर्बाध मतदान संपन्न कराने के उपरान्त शनिवार को केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षक कक्ष में सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा ने जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में विधानसभावार स्क्रूटनी की । उन्होंने विधानसभावार सबसे अधिक मतदान बूथ व सबसे कम वाले मतदान वाले बूथों की पीठासीन अधिकारी की डायरी की स्क्रूटनी की साथ ही उन्होंने क्रिटिकल व वर्नेबल बूथों की भी रेंडमली स्क्रूटनी की। स्क्रूटनी में सभी सूचनाएं तथा प्रक्रियाऐं सही पाई गई।
प्रेक्षक लोचन सेहरा व जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शांतिपूर्ण व निर्बाध मतदान संपन्न कराने के लिए सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसरो को बधाई दी। सभी एआरओ द्वारा प्रत्याक्षी एवम प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपने अपने सभी स्ट्रॉन्ग रूम सील किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों ,सुरक्षा कार्मिकों व निर्वाचन की व्यवस्था से जुड़े सभी कार्मिकों को बधाई दी।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *