जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला कार्यालय में बनाए जा रहे स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतगणना सेंटर का निरीक्षण किया।

हरिद्वार 20 जून 2024
जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल विधानसभा उप निर्वाचन (मंगलौर) के लिए जिला कार्यालय में बनाए जा रहे स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतगणना सेंटर का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था ऐसे चाकचौबंद की जाए कि परिंदा भी पर न मार सके। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप ही बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम की खिड़कियों को स्थायी रूप से बंद करने, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, विभिन्न स्थानों पर दीवार निर्माण करने, सीएपीएफ के रुकने की व्यवस्था करने, पुलिस बल की तैनाती, बेरिकेटिंग सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से दिशा–निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, *अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर* सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *