जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना हेतु की जा रही अन्तिम तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

देहरादून – जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी0 डॉ0 आर राजेश कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना हेतु की जा रही अन्तिम तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर बनाए गए मीडिया सेन्टर एवं मतगणना कट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी जो कि  मतगणना हाॅल के बाहर लगाई गई टीवी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। मतगणना कार्य हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाॅक-चैबंद की गई है जिसमें पर्याप्त मात्रा में पुलिस एवं सशस्त्र बलों के जवान तैनात है। इसी प्रकार  कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत मतगणना स्थल पर पर्याप्त मात्रा में मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।
मतगणना हेतु प्रत्येक विधानसभावार 14-14 टेबल लगाई गई है, तथा ईटीपीबीएस की मतगणना हेतु समस्त विधानसभा क्षेत्रों के लिए 45 टेबल एवं पोस्टल बैलेट हेतु 46 टेबल लगाई गई है। मतगणना कार्य हेतु विधानसभावार अलग-अलग चक्रों में सम्पन्न हुई जिनमें विधानसभा चकराता में 17 चक्र, विकासनगर में 11 चक्र, सहसपुर में 16 चक्र, धर्मपुर में 18 चक्र, रायपुर में 16 चक्र, राजपुर में 11 चक्र, देहरादून कैंट में 11 चक्र, मसूरी में 13 चक्र, डोईवाला में 14 चक्र एवं ऋषिकेश में 13 चक्र में मतगणना कार्य किया जाएगा।  
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी/मुख्य नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, रिटर्निंग अधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, रिटर्निंग अधिकारी डोईवाला युक्ता मिश्रा, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि डीसी नौटियाल, प्रधानाध्यापक महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज रायपुर राजेश मंमगाई, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *