आगामी विधानसभा मंगलौर उपचुनाव के दृष्टिगत गोष्ठी का दौर जारी

मंगलौर   हरिद्वार

 

आगामी विधानसभा उपचुनाव मंगलौर के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर एसपी देहात व क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में सरहदी राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न थाना अध्यक्षों/ चौकी इंचार्ज एव अन्य अधिकारी गण जिसमें क्षेत्राधिकारी देवबंद अशोक कुमार कसाना, प्रभारी निरीक्षक देवबंद संजीव कुमार एवं अन्य की उपस्थिति में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक कावड़ मेला और आगामी चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में आयोजित की गई। मीटिंग मे उच्च अधिकारी गणों द्वारा दिए गए निर्देश, आपराधिक आंकड़ों को आपस में साझा करने के साथ ही बॉर्डर चेकिंग, दुराचारियों पर निगरानी और अन्य गोपनीय सूचनाओं को भी आपस में साझा किया गया।

उत्तर प्रदेश से उपस्थित आए पुलिस ऑफिसर्स को अतिथि देवो भूमि की परंपरा का निर्वहन करते हुए स्मृति चिन्ह भी भेंट करते हुए उनका स्वागत किया गया ।

जनपद हरिद्वार से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर श्री अमरचंद शर्मा, थाना अध्यक्ष झबरेड़ा श्री अंकुर शर्मा,चौकी प्रभारी नारसन, चौकी प्रभारी लंढौरा, एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे l

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *