सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

दिनांक 25 अप्रैल, 2024

हरिद्वार: सहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह द्वारा केन्द्रिय विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम के स्वागत कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से समस्त व्यवस्थाओं सम्बंधी जानकारी ली तत्पश्चात उन्होंने स्ट्रंाग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना कक्ष का भौतिक निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने लाइट, सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था करनेको निर्देश दिये। मतगणना परिसर में बने राजनैतिक दलों के लए तैयार कंट्रोल रूम में स्थापित कैमरों का भी निरीक्षण किया तथा बैकअप की जानकारी ली। उनहोंने मतगणना केन्द्र केे नोडल सुरेश तोमर (पीडब्लूडी) से समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एल शाह,एसपी संचार विपिन कुमार, आईटीबीपी के अधिकारी अनिल कुमार, डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार सिंह, सहा. निर्वाचन अधिकारी अरूण पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *