जनपद में स्कूलों को स्मार्ट और मूलभूत सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी ने की पहल शुरू

देहरादून दिनांक 27 सितंबर 2024, (जि.सू.का), जिलाधिकारी  सविंन बसंल ने अपनी कार्यशैली के अनुरूप निर्णय के पांचवे ही दिन स्कूलो में आधुनिकीकरण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी के विवेकाधीन कोष के एक करोड़ का फंड दे दिया है, जिससे स्कूलों में फर्नीचर, व्हाईट बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन और खेल अवस्थापना सुविधाओं, पेयजल टंकियों के लिए मूलभूत सुविधाएं स्थापित करने के साथ ही स्कूलों के आधुनिकीकरण होगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए स्कूलों के आधुनिकीकरण एवं स्मार्ट स्कूल बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं उच्च तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए थे।जिलाधिकारी ने स्कूलो में मूलभूत सुविधा फर्नीचर, व्हाईट बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन, कक्षों में एलईडी बल्ब/ट्यूबलाईट पंखे, एवं खेल अवस्थापना सुविधाओं को बढावा देने तथा पेयजल टंकियों की मरम्मत एवं मंकी नेट लगाने के निर्देश दिए गए थे, जिस हेतु  जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को धनराशि का प्रावधान कर दिया है।

Related Posts

बीएससी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार  दिनांक 03.04.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीएससी तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीएससी तृतीय सेमेस्टर…

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्रः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 अप्रैल 2026 सूबे में नये शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारम्भ पर राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-01 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *