परीक्षा पर चर्चा

हरिद्वार
अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला लक्सर के कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया । इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने के लिए दिए गए टिप्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की । साथ ही किस प्रकार परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त किया जा सकते हैं इस विषय पर अध्यापकों द्वारा व्यापक चर्चा की गई । कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, श्री सुभाष चंद्र त्यागी, श्री ज्ञान प्रकाश शर्मा, श्री तेजपाल सिंह, श्रीमती लीना शर्मा, श्री अरुण खरे, डा. संतोष कुमार चमोला, डॉ. नीतू रस्तोगी, मोहम्मद जावेद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय डा. संतोष कुमार चमोला द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने अवगत कराया की किस प्रकार प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात कर न केवल परीक्षा के तनाव को काम किया जा सकता है बल्कि परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक भी प्राप्त किया जा सकते हैं।  

Related Posts

बीएससी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार  दिनांक 03.04.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीएससी तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीएससी तृतीय सेमेस्टर…

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्रः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 अप्रैल 2026 सूबे में नये शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारम्भ पर राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-01 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *