विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में एचईसी के छात्रों को मिला गोल्ड मैडल

दिनांक- 21.02.2024

आज एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के दो छात्रों ने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षान्त समारोह-2024 में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। पं0 ललित मोहन शर्मा विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश में आयोजित दीक्षान्त समारोह में महामहीम राज्यपाल ले0 जनरल श्री गुरमीत सिंह जी एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन.के. जोशी के द्वारा छात्रों को गोल्ड मैडल एवं उपाधि प्रदान की गयी। बीएससी (माईक्रोबायोलाॅजी) की छात्रा नन्दिनी शर्मा एव बीएससी (बायोटैक्नोलाॅजी) के छात्र पृथ्वी सिंह ने अपने पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय टाॅप करते हुये यह सम्मान प्राप्त किया। 

समारोह में विश्वविद्यालय के निमंत्रण पर कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैIधरी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नन्दिनी एवं पृथ्वी ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर एचईसी, विश्वविद्यालय एवं हरिद्वार का नाम रोशन किया है। एचईसी प्रबन्धन ने छात्र एवं छात्रा के अविभावको को बधाई दी।    

Related Posts

बीएससी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार  दिनांक 03.04.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीएससी तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीएससी तृतीय सेमेस्टर…

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्रः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 अप्रैल 2026 सूबे में नये शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारम्भ पर राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-01 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *