श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा पाठ्यक्रमों के टॉपर छात्रों की सूची जारी

 

 

हरिद्वार-श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी द्वारा संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों (सत्र् 2019-22) के टॉपर छात्र-छात्रांओ की सूची अपनी अधिकारिक वैबसाइट पर जारी कर दी है।

एचईसी कॉलेज के डायरेक्टर श्री विकास गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पाठ्यक्रमों के टॉपर छात्रों की सूची में कॉलेज के बीएससी (ऑनर्स) बायटैक्नोलॉजी (2019-22) के छात्र पृथ्वी सिंह ने 71.29 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम, कु0 कैशर जहॉ ने 67.76 अंको के साथ द्वितीय एवं तान्या शर्मा ने 66.55 अंको के साथ विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी (माईक्रोबायोलॉजी) (2019-22) में नंदिनी शर्मा ने 72.07 अंको के साथ प्रथम व सार्थक सैनी ने 64.33 अंको के साथ विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी (एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया) पाठ्यक्रम में छात्रा भावना यादव ने 75.48 प्रतिशत अंको के साथ विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी टॉपर छात्रों को अपनी शुभकॉमनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कॉमना की।

Related Posts

बीएससी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार  दिनांक 03.04.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीएससी तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीएससी तृतीय सेमेस्टर…

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्रः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 अप्रैल 2026 सूबे में नये शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारम्भ पर राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-01 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *