प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में 26 को मनाया जायेगा वीर बाल दिवस

 

देहरादून, 23 दिसम्बर 2023
सूबे के शिक्षण संस्थानों में 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें छात्रों को गुरू गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता एवं बलिदान की जानकारी दी जायेगी। जबकि आगामी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सूबे के विश्वविद्यालयों में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिये गये हैं।

प्रदेश के विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 26 दिसम्बर 2023 को प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों एवं कॉलेजों में वीर बाल दिवस मनाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को सिखों के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह की वीरता एवं बलिदान के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। विभाग की कोशिश है कि इस प्रकार के क्रिया-कलापों में शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाय ताकि देश की युवा पीढ़ी को भी हमारे शहीदों एवं वीर बलिदानियों के बारे में जानकारी के साथ ही प्रेरणा भी मिले।

डॉ. रावत ने बताया कि इसी प्रकार आगामी 25 दिसम्बर 2023 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों में विचार गोष्ठि का आयोजन किया जायेगा। जिसमें वक्ताओं द्वारा अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा। इस संबंध में भी उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विचार गोष्ठि में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाय।

Related Posts

बीएससी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार  दिनांक 03.04.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीएससी तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीएससी तृतीय सेमेस्टर…

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्रः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 अप्रैल 2026 सूबे में नये शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारम्भ पर राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-01 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *