जनपद को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है महा स्वच्छता अभियान

 

*हरिद्वार 25 जनवरी 2026*

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने 2 माह 8 दिन से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।
जनपद को साफ स्वच्छ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है, सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार करते हुए 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान में जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को सौंपी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करेंगे,जिससे कि तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाया जा सके।

*आज जनपद में चलाया गया महा स्वच्छता अभियान का विवरण*

*ग्रामीण निर्माण विभाग द्बारा ग्रामीण सड़कों पर चलाया गया सफाई अभियान*

अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्बारा जारी किए गए रोस्टर के अनुसार आज ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा ग्रामीण सड़कों में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें रूड़की एवं बाहदराबाद में ग्रामीण सड़कों पर साफ सफाई का कार्य किया गया।

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान*
बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि टाउनशिप प्रशासन विभाग, बीएचईएल द्वारा सेक्टर-4 चौराहा (खोखा मार्केट के पास) से बैरियर संख्या-7 तक तथा मध्य मार्ग के किनारे स्थित टाइप-1 क्वार्टर एवं एसओजी कार्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

*जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील*
*अब न चलेगा कोई बहाना,*
*सफाई अभियान में सबको है  आना*

-m

Related Posts

*थाना सिडकुल* *नाबालिग युवतियों से जुड़े मामले में हरिद्वार पुलिस का क्विक रिएक्शन* *मुख्य आरोपी प्लांट हेड को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी* *नामी कंपनी के प्लांट हेड सहित…

नशा और नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी

कनखल  हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ (शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *