श्यामपुर हरीद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में मादक पदार्थों (स्मैक, चरस, गांजा आदि) की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 23.01.2026 को दौरान गश्त/चेकिंग ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता, निवासी ग्राम सर्वोदय नगर, थाना सी.बी.गंज, जिला बरेली (उ0प्र0) को कुल 11.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ हिरासत में लिया गया।
आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो (ब्लैक रंग) भी बरामद की गई।
उक्त संबंध में थाना श्यामपुर पर मु0अ0सं0 14/2026 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासी ग्राम सर्वोदय नगर, थाना सी.बी.गंज, जिला बरेली (उ0प्र0)
*बरामदगी*
11.00 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम*
1. म0उ0नि0 रचना
2. अ0उ0नि0 मनमोहन सिंह
3. हे0का0 बृजमोहन सिंह
4. हे0का0 कुलदीप सिंह
