युवाओं को नशे के गर्त में धकेल रहे नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी

लक्सर हरिद्वार

*नशा तस्करों के चहलकदमी पर नजर रख रही लक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*

*भारी मात्रा में नशीले केप्सूल्स के साथ पुलिस ने एक नशा सामग्री का तस्कर दबोचा*

*कथित तस्कर के कब्जे से डेक्लोमाइन HCl, ट्रामाडोल HCl & एसिटमिनोफिन के 100 कैप्सूल बरामद*

नशे की आदत डलवाकर युवाओं और उनके परिजनों को गर्त में डाल मुनाफा कमा रहे नशा तस्करों के खिलाफ एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस विभिन्न स्तर से लगातार कार्यवाही कर रही है।

ताजातरीन कार्यवाही कोतवाली लक्सर क्षेत्र की है जहां क्षेत्र में एक्टिव पुलिस टीम द्वारा दिनाक 28.07.2026 को चैकिंग के दौरान लक्सर के सुल्तानपुर क्षेत्र से 01 व्यक्ति को 100 कैप्सूल Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*पंजीकृत अभियोग व धारा-*
मु0अ0सं0 722/26 धारा 8/22 N.D.P.S. Act

*गिरफ्तार आरोपी-*
मुन्तियाज उर्फ छोटा पुत्र तासीन निवासी सुल्तानपुर अन्सारी कोठी के पास ,कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

*विवरण बरामदगी-*
100 कैप्सूल Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules

*पुलिस टीम-*
1-व0उ0नि0 नितिन चौहान
2-उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी
3-कानि0 सतपाल राणा
4-कानि0 नरेश नेगी

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *