रिकवरी एजेन्ट बन वाहन सवारों को तंग कर रहे युवक आए रडार पर

हरिद्वार 

दिनांक 18-04-25 को आम लोगो द्वारा चौकी शान्तरशाह पर सूचना दी गयी कि 02 व्यक्ति है जो बढेडी राजपुतान हाईवे पर गाडियों को रोककर गाडी वालों को परेशान कर रहे है, और स्वंय को बैंक के रिकवरी ऐजेन्ट बता रहे है।

सूचना पर चौकी शांतरशाह की पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा दो 02 व्यक्ति अवैध रूप से जबरन गाडियां रोक रहे थे, उनसे गाडियां रूकवाने का कारण पूछा तो कोई भी वैध कारण न बता सके एवं मौके पर मौजूदा अधिकारी/कर्मचारियों व आम जन के साथ जोर-जोर से चिल्लाते हुये लडने झगडने लगे व आमदा फौजदारी होने लगे।

काफी समझाने का प्रयास करने पर भी दोनों के न मानने तथा और अधिक उत्तेजित होने पर भविष्य़ में किसी अप्रिय घटना के घटित होने से रोकने के लिये दोनों को धारा 170 बीएनएसएस हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण आरोपित-*
1- शौकिन पुत्र नजीर निवासी मौहल्ला चौहानन कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
2- नवनीत पुत्र मोहन लाल निवासी पंजाब सिंध क्षेत्र थाना कनखल हरिद्वार

*पुलिस बल-*
1- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार प्रभारी चौकी शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- कानि. अंकित कुमार थाना बहादराबाद हरिद्वार
3- कानि. अवनेश राणा थाना बहादराबाद हरिद्वार

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *