तहसीलदार के पेशगार को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार

  हरिद्वार-उत्तराखंड विजिलेंस टीम ने आज हरिद्वार में एक ओर शिकार फांस लिया। रूड़की तहसील में अपर तहसीलदार के पेशगार को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित द्वारा एक महिला से रिश्वत ली जा रही थी।
जानकारी के अनुसार रुड़की तहसील में अपर तहसीलदार के पेशगार के पद पर रोहित निवासी अम्बर तालाब रुड़की तैनात है। बताया गया है कि एक अधिवक्ता से किसी कार्य को कराने के लिए रोहित द्वारा धनराशि की मांग की गई गई थी, जिसके बाद अधिवक्ता ने सूचना विजिलेंस को दी।
विजिलेंस टीम ने पीडित के साथ आरोपी को पकड़ने की पूरी रणनीति तैयार की और कैमिकल लगे नोटों को पीडित के द्वारा पेशगार के पास भिजवाया, जैसे ही पेशगार ने पैसे पकड़े तो विजिलेंस की टीम ने उसे नोटो के साथ पकड़ लिया।

Related Posts

हरिद्वार पुलिस ने धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *