स्वंय को मरा साबित करने के लिये व पुलिस को गुमराह करने के लिए नहर किनारे छोड़ दिया था अपना सामान*

*कोतवाली मंगलौर*

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 07 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में माह अप्रैल 2026 में आरोपी नीटू उर्फ ज्ञानेंद्र के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) भी प्राप्त किया गया।

पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने स्वयं को मृत दर्शाने और पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने कपड़े, जूते एवं अन्य सामान नहर किनारे छोड़ दिए थे, जिससे यह प्रतीत हो कि उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच जारी रखी और लगातार सुरागरसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मंगलौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक करवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
नीटू उर्फ ज्ञानेंद्र पुत्र मुंशी निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।

*पुलिस टीम*
मंगलौर पुलिस टीम

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *