स्वामी आनंद गिरी के अनाधिकृत आश्रम को पुनः सील कर दिया गया

हरिद्वार समाचार– हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा स्वामी आनंद गिरी का श्यामपुर कांगड़ी स्थित अनाधिकृत आश्रम निर्माण दिनांक 13 मई 2021 को सील किया गया था। एच0आर0डी0ए0 को यह जानकारी मिली थी कि इनके द्वारा उक्त सील बिल्डिंग में निवास किया जा रहा था और उक्त अनाधिकृत बिल्डिंग में विभाग द्वारा लगायी गयी सील को भी क्षतिग्रस्त किया गया है, जिसके बाद जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण, श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सख्त कार्यवाही करते हुए संबंधित अवर अभियन्ता का जवाब तलब किया तथा उक्त अनाधिकृत निर्माण को पुनः सील करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता श्री माधवानन्द जोशी, जूनियर इंजीनियर त्रिपन सिंह पंवार की टीम द्वारा उक्त भवन को पुनः सील कर दिया गया।
भवन स्वामी को सील तोडे़ जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा भवन स्वामी के खिलाफ उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष ने दिये हैं

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *