हरिद्वार में यात्रियों के साथ हुई चोरी की घटना को SSP हरिद्वार ने चैलेंज के रूप में लिया

हरिद्वार 

 

दिनांक 24.05.2025 को वादी त्रिवेणी शर्मा उर्फ सोनू निवासी A-446, झूलेलाल मंदिर के पास जहांगीरपुरी, दिल्ली ने कोतवाली नगर में सूचना दी थी कि वह अपने परिवार के साथ होटल गंगा दर्शन के कमरा नंबर 202 व 204 में ठहरे हुए थे दिनांक 22.05.2025 की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा उनके कमरे से नकदी व सोने के आभूषण जिनमें सोने की चैन, अंगूठियां, मंगलसूत्र का पेंडल एवं अन्य सामान शामिल थे चोरी कर लिए गए, उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 361/25, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

धर्म नगरी में यात्रियों के साथ हुई इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जिसपर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई ,पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार से अंबाला तक के लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों की गहन अध्ययन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किये गये और मैनुअल पुलिसिंग से सूचना एकत्रित कर जांच को आगे बढ़ाया गया।

आरोपी अंबाला केन्ट हरियाणा का रहने वाला है एंव नशे का आदी है जो मोबाइल का प्रयोग नहीं करता था, जिससे उसकी ट्रैकिंग बेहद कठिन हो गई थी,एक पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तो परिजनों द्वारा बताया गया कि आरोपी घर नहीं आया है साथ ही यह भी बताया कि हमारी रिस्तेदारी चण्ड़ीगढ़ में भी है आप वहां भी पता कर सकते है, गहन तकनीकी और मैन्युअल पुलिसिंग के परिणामस्वरूप पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने अंबाला में वाहन बदल लिया था, जिसके बाद कैमरों में उसकी लोकेशन नहीं मिली, बाद में आरोपी के रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि वह 23 मई की शाम को चंडीगढ़ गया था चंडीगढ़ व वहां अपने रिस्तेदार के यहां कुछ देर रुका था खाना खाने के बाद घऱ जाने के लिए कहकर निकल गया था जिसपर पुलिस टीम द्वारा अंबाला की ओर जाते समय आरोपी की पहचान सीसीटीवी में हुई, परंतु घर के रास्ते में कैमरे न होने के कारण मैनुअली खोज शुरू की गई।

स्थानीय स्तर पर गुप्त सूचना से पता चला की आरोपी घर न जाकर हरिद्वार पहुँच गया है पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हरिद्वार से औधौगिक क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पूर्व में उसी होटल में काम कर चुका था और चोरी के दिन रात करीब 1-2 बजे उसने कमरे में सो रहे यात्रियों का पर्स जिसमें ज्वैलरी और नकदी थी, उसने यह भी बताया कि वह चोरी की ज्वैलरी बेचने की फिराक में था और आज हरिद्वार आया था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मुकदमे में धारा 317(2), 331(4) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

*नाम पता आरोपी*
अमित उर्फ पत्तल पुत्र स्व.चेतन निवासी न्यू टैगोर गार्डन थाना महेशनगर अंबाला कैंट हरियाणा (उम्र-29 वर्ष)।

*बरामदगी-*
1. पीली धातु की चैन 01 (लगभग 4 तोले)
2. पीली की अंगूठियां 03
3. ⁠नगद ₹50,000/-

*पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह
2.व0उ0नि0: वीरेन्द्र चन्द रमोला
3.उ0नि0 संजीत कंडारी
4.उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल
5.हे0का0 सतीश नौटियाल
6.हे0का0 संजयपाल
7.का0 सुनील चौहान
8.का0 सौरभ नौटियाल
9.का0 रमेश चौहान
10.का0 हरीश रतूड़ी

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *