समाज में गलत संदेश देने की मिली सजा, 02 युवती सहित 05 को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

 कलियर हरिद्वार 

 

सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने की चाहत में आजकल युवा जानलेवा स्टंट के साथ साथ अश्लील कंटेंट तैयार कर समाज को गलत संदेश देते दिख रहे हैं। ऐसे लोगों को मर्यादा का पाठ पढ़ाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में प्रचलित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के तहत कलियर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए 02 युवतियों सहित कुल 05 लोगों को हिरासत लेकर मर्यादा का पाठ पढ़ाया गया।

कुछ युवक युवतियों द्वारा गंगनहर में एक दूसरे को धक्का देकर जान जोखिम में डालने व अर्धनग्न होकर अश्लील वीडियो बनाने की सूचना मिलने पर कलियर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर 02 युवती व 05 युवकों को हिरासत लेकर मुकदमा अपराध संख्या 506/24 धारा 292, 296 BNS दर्ज किया गया।

आरोपी अच्छे लाइक व ज्यादा व्यूज आने व कम समय में ज्यादा फॉलोवर बढ़ाने की होड़ में अश्लील कंटेंट तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *