पुलिस टीम ने दबोचे बोलेरो पिकअप चोरी के 03 अभियुक्त

भगवानपुर. हरीद्वार

दिनांक 01.02.2023 को सिकन्दरपुर भगवानपुर निवासी रब्बानी की बोलेरो पिकअप चोरी मामले में थाना भगवानपुर में मु0अ0स0 78/23 धारा 379, 34 IPC दर्ज कर वाहन एवं चोरों की तलाश में जुटी टीम ने दिनांक 19.02.2023 को बोलेरो पिकअप ग्राम ताजपुरा थाना बेहट क्षेत्र में सड़क किनारे लावारिस हालात में बरामद की किन्तु उक्त वाहन से 01 टायर व 01 बैट्ररी गायब थी।

अभियुक्तों की तलाश हेतु C.C.T.V. कैमरे चैक करने पर मोटर साईकिल से आए 03 युवक बोलेरो पिकअप चोरी करते दिखे। काफी तलाश के बाद आज दिनांक 27.03.2023 को सिरचन्दी गांव अस्पताल से कैमरे में दिख रहे तीनों अभियुक्तों को दबोचने में पुलिस टीम सफल हुई। अभियुक्तों के कब्जे से .315 बोर तमंचा, कारतूस व व चाकू बरामद किया गया। पुछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार करने पर अभियुक्तों की निशांदेही पर 01 टायर व 01 बैटरा भी बरामद किया गया ।

*अभियुक्तों का विवरण-*

1- अमजद पुत्र असलम निवासी वाजिद कॉलोनी गागलहेड़ी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उ0प्र0।

2- शोएब पुत्र श्री गयूर निवासी मक्काबास थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

3- सद्दाम पुत्र रिजवान निवासी शेखू मुजाहिदपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

*बरामद सामान-*
01 टायर स्टेपिन व 01 बैट्ररी

*पुलिस टीम-*

1- SSI भगवानपुर सतेन्द्र सिंह बुटोला
2- SI रविन्द्र सिंह (IC काली नदी)
3- HC विनोद कुमार
4- C. उबैदुल्ला
5- C. अमित रावत
6- C. जोत सिंह
7- C. संजय सिंह

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *