परिजन को वापस पाकर दादी को मिली राहत

हरीद्वार

कल दिनांक 22.05.2023 को आरटीओ चौक भूपतवाला पर यातायात व्यवस्था देख रहे चौकी प्रभारी खड़खड़ी खेमेंद्र गंगवार व चेतक कर्मियों को दोपहर के समय कुछ राहगीरों ने एक बुजुर्ग नारायणी देवी पत्नी रामकरण निवासी पूर्णिया की ढाणी जिला जयपुर राजस्थान से मिलवाते हुए बताया कि उक्त बुजुर्ग महिला अपने साथियों से बिछड़ गई है और काफी देर से परेशान है।
जनपद के चौकी थानों में बुजुर्ग महिला के बिछड़ने की सूचना को अग्रसारित करते हुए महिला को बैटरी रिक्शा में बैठा कर आसपास के पार्किंग में साथियों को तलाश करने का प्रयास किया गया। लगातार प्रयास के पश्चात बुजुर्ग दादी के परिजन को खोजने में कामयाबी हासिल करते हुए बुजुर्ग को उनके परिजन मनोज शर्मा के सुपुर्द किया गया।

परिजन को वापस पाकर बुजुर्ग दादी ने राहत की सांस ली और परिजनों को तलाशने में अथक प्रयास करने पर पुलिस टीम को आशीर्वाद आभार प्रकट किया।

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *