कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करती पुलिस

हरिद्वार 

दिनांक 29.04.2025 व 30.04.2025 को अलग-अलग पीड़ितों द्वारा दर्ज कराए गए वाहन चोरी के मामलों में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0-466/25, 467/25, 468/25, 470/25 अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए थे।

इन मामलों की जाँच के लिए गठित पुलिस टीम ने साक्ष्य एकत्र कर व मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जांच प्रारंभ की। निरंतर प्रयास के पश्चात दिनांक 01.05.2025 को चैकिंग के दौरान ग्राम अकबरपुर को जाने वाली सड़क पर स्थित एक खंडहर के पास से तीन संदिग्ध साहिल, गुलजार और आरिस को हिरासत में लिया तथा पूछताछ के आधार पर उनके पास से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों आपस में दोस्त हैं और नशे व आवारागर्दी के खर्चों के चलते लक्सर व हरिद्वार क्षेत्र में दोपहिया वाहन चुराकर उन्हें सस्ते दामों में राहगीरों को बेचते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर उक्त खंडहर से कुल 08 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इन आधारों पर अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पकड़े गए आरोपित-*
1. साहिल अन्सारी पुत्र रियाजुल हसन, निवासी ईदगाह के सामने बसेड़ी कोतवाली लक्सर, उम्र – 24 वर्ष
2. गुलजार अली पुत्र कालू हसन, निवासी निकट संगम पैलेस बसेड़ी कोतवाली लक्सर, हरिद्वार, उम्र – 25 वर्ष
3. आरिस पुत्र फुरकान, निवासी मजार के पास बसेड़ी कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र – 20 वर्ष

*बरामदगी-*
1. यूके 08एक्स-2973 स्प्लेंडर प्रो (मु0अ0सं0-466/25 धारा 303(2) बीएनएस, कोतवाली लक्सर)
2. यूके 08 एके-7583 स्प्लेंडर प्लस (मु0अ0सं0-467/25)
3. यूके 08 एए-3461 स्प्लेंडर प्लस (मु0अ0सं0-470/25)
4. यूके 17 ई-1905 सिटी 100 (मु0अ0सं0-468/25)
5. यूके 17 क्यू-4187 स्प्लेंडर प्लस (मु0अ0सं0-132/25, थाना कलियर)
6. डीएल 13 एसडब्ल्यू-6207 स्प्लेंडर प्लस
7. चेसिस नंबर: MBLJA05EME90 सुपर स्प्लेंडर
8. चेसिस नंबर: 07L03C17332 (धारा 35/106 बीएनएसएस अंतर्गत)

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण
2. उप निरीक्षक विपिन कुमार
3. अपर निरीक्षक रंजीत नौटियाल
4. हेड कांस्टेबल मोहन खोलिया
5. कांस्टेबल किशोर नेगी
6. कांस्टेबल मनोज शर्मा

Related Posts

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश

  *हरिद्वार 14 मार्च 2026* जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि विकास खंड बहादराबाद में गलत जन्म प्रमाण पत्र बनाएं जाने का मामला प्रकाश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *