₹5000/- के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

पथरी हरिद्वार

दिनांक 8/7/26 को एक महिला द्वारा थाना पथरी पर विपक्षियों के खिलाफ मारपीट, बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने व कान के कुंडल लूटने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहकीकात में जुटी पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन एक आरोपी तब से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे फरार आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000/- का ईनाम घोषित किया गया।

तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 23/7/2026 को कटारपुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा तो स्पष्ट हुआ कि यह वही फरार चल रहा इनामी है। आरोपी को कारण बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*दर्ज मुकदमा व धारा-*
मु.अ.स.- 319/2026
धारा – 333/351(3)/70(1)/309(4)/317(2)/61(2)(क)/3(5) BNS 3/25,4/25 A.ACT

*ईनामी का नाम पता-*
सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष

*पुलिस टीम-*
(1) म.उ.नि.शाहिदा परवीन
(2) कां नारायण सिंह
(3) कां राकेश नेगी

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *