भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अवैध LPG सिलेंडरों का खेल… अतीक अहमद हिरासत में

सिडकुल हरिद्वार 

*SSP हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों पर हरिद्वार पुलिस रख रही लगातार निगरानी*

*रिहायशी इलाक़े में चल रहा था अवैध धंधे का खेल*

संदिग्ध गतिविधियाँ पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जिलेभर में सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

इसी क्रम में, दिनांक 16.11.2025 को खुफिया सूचना मिली कि थाना क्षेत्र रोशनपुरी, रावली महदूद में अवैध रूप से LPG सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुचकर अतीक अहमद के घर में 50–60 अवैध LPG सिलेंडर रखे पाए गए। पूछताछ में वह किसी भी दस्तावेज़ अथवा वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इतने सिलेंडरों का अवैध भंडारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था।

पुलिस द्वारा तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को मौके पर बुलाया गया तथा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। अतीक अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
अतीक अहमद पुत्र नसरू निवासी गुजरेड़ी, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
हाल पता: रोशनपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार

*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, थाना सिडकुल
2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
3. कांस्टेबल अनिल कंडारी

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *