फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, पुलिस ने उठाया पर्दा

रुड़की* हरिद्वार

दिनांक 19.12. 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा नाम रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 754/24 धारा 420 भादवि पंजीकृत कराया गया।

दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि इस्लाम पुत्र हनीफ बनकर जमीन बेचने वाले किरदार का असल नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार है। विवेचना में सामने आए साक्ष्यो के आधार पर मुकदमे में धारा 419, 467, 468, 471, 120 बी भादवि की बढ़ोतरी की गई।

प्रकाश में आए कथित फर्जी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 21. 3.2026 को आरोपित पिंकू उर्फ अजय को उसके घर से गिरफ्तार किया। सबूतों के साथ माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*विवरण आरोपित-*
पिंकू उर्फ अजय पुत्र राजकुमार निवासी पीतपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम-*
1.वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी
2.कांस्टेबल अनिल चौहान
3.कांस्टेबल राजेश देवरानी

Related Posts

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार *दिनांक 06.09.2026 को वादिया द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर देकर अपने 15 वर्षीय पुत्र के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने…

मंगलौर पुलिस द्वारा 16.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर दबोचा

मंगलौर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *