फर्जी भर्ती सेंटर प्रकरण का फरार आरोपी आया हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में

लक्सर। हरीद्वार

कोतवाली लक्सर क्षेत्र में सक्रिय गैंग द्वारा बेरोजगारों को विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की रकम ऐंठकर लोक सेवा आयोग तथा UKSSSC (अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) के फर्जी नियुक्ति पत्र दिए जाने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में दर्ज मुकदमें में फरार चल रहे ₹5000/- इनामी मुख्य अभियुक्त अजय नौटियाल की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने अभियुक्त को दिनांक-21.03.2023 को रोशनाबाद हरिद्वार से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई।

एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा लगातार अपनी निगरानी में रखे जा रहे प्रकरण में पुलिस टीम ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के पश्चात ठोस रणनीति के तहत फरार चल रहे अजय नौटियाल को हिरासत में लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर फर्जी नियुक्ति पत्र, शपथ पत्र, मार्कशीट बरामद की गयी है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- अजय नोटियाल पुत्र मीर सिंह निवासी टिक्कमपुर कोतवाली लक्सर

*बरामदगी*–
01- फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र 02
02- फर्जी मार्कशीट 14
03- फर्जी शपथ पत्र 03

*पुलिस टीम-*
01-चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल- सुल्तानपुर
02-का0 अजीत तोमर-कोतo लक्सर

*C.I.U. रूडकी-*
01. प्रभारी C.I.U. रुड़की मनोहर भंडारी
02. C. सुरेश रमोला
03. C. महिपाल
04. C. रविन्द्र खत्री
05. C. नितिन
06. C. कपिल

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *