फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार

दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं व अपने मेहमानों के साथ गाली-गलौच करते हुए फायरिंग करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 53/26, अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

उक्त प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा झबरेड़ा कला बाईपास से आरोपी शिवांश को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
शिवांश पुत्र रणवीर निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
1. एक तमंचा .315 बोर
2. ⁠एक खोखा
3. ⁠एक जिंदा कारतूस

*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष अजय शाह
2. ⁠उपनिरीक्षक जय सिंह
3. ⁠का० मुकेश तोमर
4. ⁠का० रणवीर सिंह

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *