महिला दरोगा व डाक मुंशी निलंबित पूर्व एसएचओ का वेतन रोका

हरीद्वार

माननीय हाईकोर्ट नैनीताल से समय-समय पर विभिन्न मामलों में प्रति शपथ पत्र (काउंटर एफिडेविट) दाखिल किए जाने हेतु समयबद्ध आर.जी आदेश निर्गत किए जाते हैं। जिनका समय पर निस्तारण किए जाने हेतु एसएसपी द्वारा विभिन्न क्राइम मीटिंग में सभी अधिकारी कर्मचारीगण को स्पष्ट तौर पर आदेश-निर्देश निर्गत किए गए हैं।

*परंतु कोतवाली गंगनहर में पुलिस अधि०/कर्मचारियों द्वारा ऐसा न किए जाने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया।*

कोतवाली गंगनहर हरिद्वार में पंजीकृत मु०अ०सं० 453/2021 धारा 363, 366a, 376 (2) (n) व 5/6 पोक्सो अधिनियम में माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से आरजी/प्रपत्र प्राप्त होने के उपरांत भी प्रकरण के संबंध में नियत तिथि पर समय से प्रति शपथपत्र माननीय न्यायालय में दाखिल न करने पर महिला उपनिरीक्षक प्रीति तोमर एवं कॉन्स्टेबल संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया साथ ही तत्समय प्रभारी निरीक्षक रहे इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल का वेतन रोका।

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *