जेई/एई परीक्षा प्रकरण में S.I.T. बड़ी कार्यवाही,प्रश्न लीक आउट के 03 आरोपी गिरफ्तार

हरीद्वार

J.E./A.E. प्रश्न लीक प्रकरण में युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड के हर आरोपी को उसकी सही जगह पहुंचाने के लिए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के निर्देशन में S.I.T. हरिद्वार का एक्शन शुरू

S.I.T. टीम ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त परीक्षा प्रश्न लीक आउट करने में संलिप्त 03 अभियुक्त संजीव कुमार (अनुभाग अधिकारी ), नितिन चौहान व सुनील सैनी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि संजीव कुमार द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संजीव चतुर्वेदी से J.E./A.E. पेपर लीक किये जाने हेतु 28 लाख रुपये लिए थे। अभियुक्त नितिन व सुनील द्वारा भी कई अभ्यर्थियों को एकत्रित कर इसमें मुनाफा कमाया था।

अभियुक्तों की निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अर्जित की गई अवैध धनराशि, कुछ अभ्यर्थियों से लिये गये ब्लैंक चैक व मोबाइल फोन को बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, विवेचना प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1- संजीव कुमार पुत्र वैध्यनाथ भगत निवासी मौहल्ला शिवपुरी थाना व जिला सहरसा बिहार हाल पता F 310 भागीरथ आवासीय कालोनी लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड कनखल हरिद्वार

2. नितिन चौहान पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट मंगलौर जनपद हरिद्वार

3. सुनील सैनी पुत्र ज्ञानचन्द सैनी निवासी पुर्वावाला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

*बरामदगी का विवरण-*

1- अभियुक्त संजीव कुमार से 4.50 लाख रुपये अवैध नगदी, 01 ब्लैंक चैक व एक मोबाइल फोन

2- अभियुक्त नितिन से 1.30 लाख रुपये व 04 ब्लैंक चैक छात्रों के

3- अभियुक्त सुनील सैनी से 1.20 लाख रुपये अवैध अर्जित रुपए

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *