इब्राहिमपुर क्षेत्र के 04 स्टोन क्रेशरों पर छापेमारी

 हरिद्वार– जनपद व तहसील हरिद्वार के इब्राहिमपुर क्षेत्र से मिल रही अवैध खनन/ भंडारण की सूचनाओ के संदर्भ में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा राजस्व एवं खनन विभाग को कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये।
जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशो के क्रम में आज हरिद्वार जनपद के इब्राहिमपुर क्षेत्र के 04 स्टोन क्रेशरों पर छापेमारी कर अवैध भंडारण/परिवहन पाए जाने नायब तहसीलदार हरिद्वार (श्री गिरीश तिवारी), राजस्व एवं खनन अधिकारी (श्री रवि नेगी) के संयुक्त दल द्वारा प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत कड़ी कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के श्री दुर्गे, श्री गंगे, श्री राम एवं महावीर स्टोन क्रेशर को अवैध भंडारित उपखनिज पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया तथा साथ ही लाखो रूपये का जुर्माना भी लगा दिया गया।
खनन अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध खनन/ भंडारण अथवा परिवहन के मामलों में किसी भी अवैध खननकर्त्ता को बख्शा नही जायगा।

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *