बिना जनता के सहयोग के कोई भी समाज नशामुक्त नहीं हो सकता, : एसएसपी

रानीपुर. हरीद्वार
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में हर शनिवार को चौपाल लगा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही नाम पता गुप्त रखते हुए सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह की लंबे समय से की जा रही इस मुहिम से समाज में एक विश्वास पैदा हुआ है जिसके सार्थक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं।

उपरोक्त के प्रतिफल में रानीपुर थाना क्षेत्रांतर्गत एक जागरूक नागरिक की सूचना पर पुलिस टीम को चौकी सुमननगर क्षेत्र से 01 अभियुक्त को 10.12 ग्राम स्मैक के साथ दबोचने में सफलता हाथ लगी है साथ ही फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

*नाम पता अभियुक्त*
शमशाद पुत्र नसीर ग्राम गढ़ मीरपुर कोतवाली रानीपुर

*बरामदगी*
*१* 10.12 ग्राम स्मैक
*२* बाइक स्प्लेंडर प्लस

Related Posts

अंग्रेजी शराब की कैंटीन में शराब पिने पिलाने को लेकर विवाद 05 व्यक्तियों को धरा

  दिनांक-15-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रुम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों में आपसी विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष आपस…

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *