घर वालों की ड़ांट से नाराज होकर अज्ञानतावश दोनों घर से बिना बताये पहुंच गयी थी मुरादाबाद

दिनांक 19.01.2024*

 

दिनांक 11.01.2024 को वादी निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा अपनी 16 वर्ष की नाबालिग पुत्री तथा उसकी सहेली उम्र 14 वर्ष निवासी कनखल हरिद्वार के अपहरण के सम्बन्ध में थाना कनखल पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया । चूंकि मामला नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी से सम्बन्धित होने के कारण थाना कनखल ने प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीमे गठित करते हुए मेनुवल पुलिसिंग के आधार पर उक्त बालिकाओं की तलाश की जा रही थी ।

पुलिस टीम को दिनांक 18.01.2024 को दोनो नाबालिग लडकियों के उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद उ0प्र0 मे होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम मुरादाबाद रवाना हुयी व उक्त दोनो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है पूछताछ में दोनो के द्वारा बताया कि घर वालों की अनावश्यक डांट व बिना बात की रोकटोक, असहज माहौल से परेशान होकर दोनो घर से बिना बताये चली गई थी दोनो को सकुशल परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है ।

उक्त दोनों के परिजनों ने कनखल पुलिस की भूरी -भूरी प्रंसशा करते हुये हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।

पुलिस टीम
1- म0 उ0 नि0 सोनल रावत
2- का0 938 बलवंत सिहं
3- म0 का0 1517 अंजिता पंवार

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *