दोअभियुक्तों को दबोच ट्रॉली की बरामद, ट्रैक्टर व चोरी के अन्य मुल्जिमों की तलाश जारी

मंगलौर/हरिद्वार

दिनांक 8-12-22 वादी फरमान पुत्र सगीर नि० ग्राम जौरासी थाना रुड़की द्वारा उत्तराखंड पुलिस ऐप पर अज्ञात चोर द्वारा स्वयं का ट्रेक्टर यू0के0 17 एन 7759 मय ट्राली को चोरी कर ले जाने के संबंध में E-fir दर्ज की गई। जिस पर N.C.R.B. द्वारा थाना मंगलोर पर मु0अ0सं0 1410/22 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
मुकदमा के विवेचक द्वारा मातहत के सहयोग से सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आज दिनांक 13-12-22 को गोविन्दगढ पथरी निवासी नीरज पुत्र बालचंद व सुन्दर उर्फ सोनू पुत्र सुरेश को दबोच उनकी निशानदेही पर झाडियो से चोरी की गई ट्राली बरामद की गई। ट्रेक्टर एवं अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस टीम
उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिह
का0 887 संजय
का0 458 मनीष

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *