स्टोन क्रेशर प्लांट को स्टोन क्रेशर स्वामी के मुंशी की उपस्थिति में सीज किया गया है

हरिद्वार – तहसील भगवानपुर के बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिये गये आदेशो के क्रम में राजस्व व खनन विभाग द्वारा बुग्गावाला क्षेत्र में जांच की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन कर उप खनिज स्टोन क्रेशर में ढोया जा रहा है, जिसकी कल रात को राजस्व विभाग द्वारा पुष्टि करायी गयी थी, जिसमें हरिद्वार ग्रीट्स स्टोन क्रेशर में अवैध खनन का उप खनिज ले जाया गया है, जिसमें स्टोन क्रेशर के भण्डारण में जमा कच्चा व पक्का माल की पैमाइश की गयी, जिसमें अनियमितता मिलने पर स्टोन क्रेशर प्लांट को स्टोन क्रेशर स्वामी के मुंशी की उपस्थिति में सीज किया गया है। मौके पर हिदायत दी गयी है कि सीज उपखनिज खुर्द बुर्द न हो पाये।
जांच टीम में प्रदीप कुमार, खान अधिकारी हरिद्वार, गिरीश त्रिपाठी, तहसीलदार भगवानपुर,  राजस्व उपनिरीक्षक, खनिज मोहर्रिर, राजस्व व खनन विभाग के स्टाफ उपस्थित रहें।
       राजस्व व खनन विभाग की अवैध खनन व परिवहन पर लगातार क्षेत्र में कार्यवाही व गस्त जारी रहेगी, किसी भी स्थिति में अवैध खनन नही करने दिया जायेगा।

          मुजाहिदपुर/सतीवाला क्षेत्र में अवैध खनन की कई बार शिकायत प्राप्त होने पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें राजस्व विभाग द्वारा 01 ट्रैक्टर सीज किया गया है तथा आगे भी कार्यवाही गतिमान रहेगी

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *