सशक्त नेतृत्व में अपनी तेज कार्यशैली का लोहा मनवा रही हरिद्वार पुलिस

पथरी  हरिद्वार

 

दिनांक 04.12.2023 को थाना पथरी पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव फेरुपुर में गन्ने के खेत में पड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं शव का बारीकी से निरीक्षण कर उच्चाधिकारी गण को उक्त सम्बन्ध में आवश्यक सूचना देते हुए आसपास लोगों से पूछताछ एवं जानकारी इकट्ठा करने पर शव की शिनाख्त महेंद्र पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम डांडीपुर जसोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून के रूप में हुई। पुलिस टीम ने शव को पंचायतनाम की कार्यवाही हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में दाखिल किया गया।

घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई पाल सिंह की लिखित तहरीर पर थाना पथरी में हत्या के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में एस.एस.पी. प्रमेन्द्र डोबाल के दिशानिर्देश पर मामले के खुलासे के लिए गठित की गई टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज चैक कर गहनता से छानबीन की तथा प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर अभियुक्त ऋतिक को कटारपुर चौक से पकड़ा गया।

पेशे से राज मिस्त्री अभियुक्त से की गई पूछताछ में जानकारी मिली कि नशे के आदी अभियुक्त को मृतक शाम के समय नशे की हालत में मिला था जहां दोनों की पहले आपस में बातचीत हुई और फिर दोनों ने साथ में नशा किया। नशा होने के दौरान व फिर नशा करने के पश्चात मृतक द्वारा गाली-गलौच किए जाने पर दोनों के बीच मारपीट व धक्का-मुक्की हुई।

अभियुक्त ने खेत से गन्ना तोडकर मृतक पर कई वार किये। जब मृतक की आवाज आनी बन्द हो गयी तो अभियुक्त उसे मरा हुआ समझकर पैदल-पैदल अपने घर चला गया। घर पहुँचकर अभियुक्त ने मिट्टी मे सने अपने कपड़े भी धुल दिये। पुलिस को शव मिलने की जानकारी मिलने पर अभियुक्त भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

*दर्ज मुकदमें का विवरण-*
मु.अ.स- 591/23, धारा 302 भादवि

*अभियुक्त का विवरण-*
ऋतिक पुत्र अमर सिंह निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार

*बरामद की का विवरण-*
1- मृतक के कपड़े
2- हत्या के दौरान अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े

*पुलिस टीम-*
1- SO पथरी रवींद्र कुमार
2- SI नवीन चौहान (चौकी प्रभारी फेरुपुर)
3- SI महेंद्र पुंडीर
4- SI विपिन कुमार
5- C. नारायण राणा
6- C. अनिल पंवार
7- C. जयपाल
8- C. मुकेश चौहान

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *