यौन शोषण के मुकदमे की धमकी देकर रकम मांगना कथित मां-बेटी को पड़ा मंहगा

कनखल. हरीद्वार

नारी अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही हरिद्वार पुलिस को जगजीतपुर स्थित मैक्स फिट जिम संचालक राघव वर्मा पुत्र श्री सतीश वर्मा निवासी ग्राम गागलहेड़ी कोतवाली सहारनपुर द्वारा शिकायत देकर बताया गया कि जगजीतपुर कनखल निवासी माँ-बेटी द्वारा उसे ब्लैकमेल कर ₹ 500000/- की मांग की जा रही हैं तथा भुगतान ना करने पर छेड़खानी और बलात्कार जैसे झूठे आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी जा रही है।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना कनखल में दिनांक 15 मार्च 2023 को कथित मां-बेटी के विरुद्ध मु0अ0सं0 81/2023 धारा 384, 388, 506 भादवि दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान विवेचक ने आज आरोपी युवती को नियमानुसार हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के आदेश के मुताबिक 14 दिन रिमांड पर जिला कारागार में दाखिल किया गया। फरार महिला की तलाश जारी है।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *