ढोल नगाड़े के साथ हरिद्वार पुलिस ने घर पर कुर्की नोटिस किया चस्पा

 

 

 मंगलौर  हरिद्वार 

दिनांक 13.10.2023 को गुलशन बुलानी उपखंड अधिकारी लंढोरा हरिद्वार द्वारा ग्राम सिकंदरपुर मावाल में मीटर चेकिंग के दौरान चेकिंग टीम पर हमला/मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्र व्यवहार करने के संबंध में नामजद अभियुक्तों सुकराम पाल पुत्र साहब सिंह, रॉकी पुत्र सहेंद्र व सहेंद्र पुत्र बलबीर के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर धारा 354, 323, 506, 427, 332, 353 आईपीसी दर्ज कराया गया।

मुकदमे में नामजद अभियुक्त बाद मुकदमे के अपने घर से लगातार फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया कि परंतु अभियुक्त गण लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए परंतु अभियुक्त फिर भी लगातार फरार चल रहे हैं पुनः माननीय न्यायालय से आज दिनांक 19/ 10/2023 को उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से कुर्की उद्घोषणा वारंट प्राप्त कर अभियुक्त के मसकन पर चश्पा एवम् नियम अनुसार ढोल नगाड़ों बजाकर मुनादी की गई।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *