गुंडा बनने और कानून को चुनौती देने का दिखावा स्वीकार नहीं , ऐसे असामाजिक तत्वों से ठोस तरीके से निपटा जाएगा – एसएसपी अजय सिंह

 

 

 पथरी  हरिद्वार 

दिनांक 28.05.2023 की रात्रि को चौकी फेरूपुर क्षेत्रान्तर्गत युवक से मारपीट की शिकायत पर मौके पर पहुंचे चेतक कर्मचारी गण पर हमला करने के आरोपी अभियुक्त अर्जुन को दबोचने में पुलिस टीम सफल रही। अभियुक्त के कब्जे से टीम ने हमले में प्रयुक्त हाथ का कड़ा, नाजायज तमंचा और 01 जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

पीड़ित युवक व चेतककर्मी की शिकायत पर थाना पथरी में दर्ज अलग-अलग मुकदमों में युवक की तलाश में जुटी टीम ने दिनांक 29/5/23 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अर्जुन को शाहपुर बस अड्डे से दबोच बरामदगी के आधार पर थाना पथरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त का नाम पता
अर्जुन पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कटारपुर थाना पथरी

बरामदगी का विवरण
1- हमले में प्रयुक्त हाथ का कड़ा
2-एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस

अभियुक्त पर दर्ज मुकदमें-

1- मु.अ.स.- 217/23, धारा – 333,353 भादवि
2- मु.अ.स- 218/23,धारा- 341,323,506 भादवि
3- मु.अ.स.- 221/23,धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

पुलिस टीम थाना पथरी
1- उनि. वीरेंद्र नेगी
2- कां 1428 रविदत
3- कां 1157 आदेश

SOG टीम
1-हे.कां सुंदर
2-कां वसीम

Related Posts

अंग्रेजी शराब की कैंटीन में शराब पिने पिलाने को लेकर विवाद 05 व्यक्तियों को धरा

  दिनांक-15-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रुम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों में आपसी विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष आपस…

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *