प्राधिकरण टीम द्वारा 5 अवैध कालोनियों को सील कर दिया

हरिद्वार– सचिव , हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि सुमन नगर थाना रानीपुर के अन्तर्गत अनधिकृत रूप से अवैध कालोनियॉ विकसित किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण/जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम द्वारा थाना रानीपुर के अन्तर्गत सुमन नगर में विकसित की जा रही अनधिकृत कालोनी बालाजीपुर एवं ग्रीन वैली नामक अवैध कालोनी आदि को चिन्हित कर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सभी अवैध कालोनाईजर्स/हितबद्ध व्यक्तियों को नोटिस निर्गत किये गये । नोटिस निर्गत किये जाने पर भी संबंधित कालोनाईजर/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा प्राधिकरण में अवैध कालोनियों को नियमतीकरण किये जाने के सम्बन्ध मे नक्शा प्रस्तुत न किये जाने पर सचिव, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित अनधिकृत कालोनी बालाजीपुर, ग्रीनवैली आदि को दिनांक 07.04.2022 में सील करने के आदेश पारित करते हुए श्री माध्वानन्द जोशी अधिशासी अभियंता, श्री टी0पी0नौटियाल सहायक अभियंता, श्री गोपाल कृष्ण शर्मा प्राधिकरण अधिवक्ता व श्री बलराम सिंह अवर अभियंता को निर्देश दिये जाने पर दिनांक 08.04.2022 को प्राधिकरण टीम द्वारा पांचों अवैध कालोनियों को सील कर दिया गया । प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा अवैध कालोनियों के विरूद्ध सील व ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार जारी रखने के निर्देश प्राधिकरण टीम को दिये गये।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *