मोहब्बत की बिसात पर बेवफाई और कत्ल का खूनी खेल

 भगवानपुर  हरिद्वार

 

दिनांक 13.05.2024 को थाना बुग्गावाला क्षेत्रांतर्गत शाहमंसूर के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ। गुमशुदा युवती के परिजनों ने बरामद शव के हुलिया, कपड़े व जूतों को देख उसकी पहचान अपनी बेटी के रुप में की। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पूर्व में दर्ज अपहरण के मुकदमें को धारा 302,201 भादवि मे तरमीम किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा मॉनिटरिंग का जिम्मा खुद सम्भालते हुए हत्या के रहस्यों को जल्द सामने लाने के स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए टीम गठित की।

गठित पुलिस टीम द्वारा मृतका सौकिना के मोबाईल नम्बर में मिले संदिग्ध मोबाईल नम्बरो की गहनता से पड़ताल कर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतका के मंगेतर शहराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो पुलिस टीम द्वारा रखे गए अकाट्य तथ्यों के सामने नतमस्तक होते हुए कथित मंगेतर ने बताया कि 4-5 साल संबंध में रहने पर उसकी सौकिना के साथ सगाई हो रखी थी लेकिन सगाई के बाद उसे सौकिना के अवैध सम्बन्ध अन्य व्यक्तियो के साथ होने की जानकारी मिलने के साथ ही कुछ आपत्तिजनक फोटो भी मिले जिसमें वह किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी।

इन सब बातों से नाराज शहराज ने कई बार किनारा करने का प्रयास किया गया लेकिन मृतका द्वारा शादी न करने पर मुकदमे में फंसाने की बात कहने पर उसने मजबूरन अपने कदम वापस ले लिये। हत्या के दिन मृतका ने कहीं घुमने की गुजारिश की तो शहराज अपने ही गांव के लड़के के साथ उसकी मोटर साईकिल पर अपनी मंगेतर को लेकर शाहमंसूर के जंगल में गए।

वारदात का तानाबाना पहले ही बुन चुके शहराज ने अपने दोस्त को मजार देखने भेज दिया और मौका पाकर दुपट्टे से गला घोटकर सौकिना का कत्ल कर दिया। इसके बाद शहराज ने पहले सौकिना के शव बरसाती नाले के रेत में दबाया और फिर मृतका का मोबाईल तोडकर नवादा जाने वाले रास्ते पर पुल के पास फैंक दिया।

पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर बताई गई जगह से मृतका के मोबाईल के कुछ टूटे हुये पार्ट बरामद किये। हत्यारोपी के मोबाईल से सौकिना की मौत के बाद उसके द्वारा स्वंय बनाये गये मैसेजो को भी प्राप्त कर मोबाईल कब्जे पुलिस लिया गया।

हकीकत सामने लाने एवं मृतका को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई मेहनत की क्षेत्रवासियों द्वारा प्रशंसा की गई।

*हत्यारोपी का विवरण-*
शहराज पुत्र अजीज निवासी ग्राम खेलडी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम थाना भगवानपुर-*
1. प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी
2. व0उ0नि0 प्रमोद कुमार
3. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
4. का0 उबैद उल्ला
5. का0 दीपक मंमगाई
6. का0 राहुल कुमार

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *