आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना श्यामपुर में अधीनस्थों के साथ आयोजित की गई गोष्ठी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

श्यामपुर हरिद्वार

आज दिनांक 30.01.24 क़ो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में
क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत समस्त सैक्टर पुलिस अधिकारी व समस्त चौकी प्रभारी/उ0नि0 गणों की थाना कार्यालय मे गोष्ठी ली गयी, जिसमे आगामी चुनाव से सम्बन्धित आदेश निर्देशो से सभी को अवगत कराते हुये उन पर कार्य करने हेतु बताया गया, तथा समस्त उपस्थित पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जो भी सैक्टर आपको आवंटन हुआ है, उसमे सही प्रकार से निरीक्षण कर संवेदनशील व अति संवेदनशील सेक्टर व मतदान केन्द्र की रिपोर्ट प्रेषित करें।

उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र की गतिविधियों का आकलन कर समय से अवगत करlते हुए सभी सैक्टर पुलिस अधिकारी अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मतदान स्थल का निरीक्षण के उपरांत उसकी रिपोर्ट चुनाव सेल क़ो उपलब्ध कराएंगे l

साथ ही प्रभारी चौकी/उ0नि0 गणों को आदेशित किया गया है, कि अपने अपने क्षेत्र मे चुनाव के दृष्टिगत गैगस्टर, गुण्डा, 110 जी का चिन्हीकरण कर कार्यवाही करते हुये अस्लाह का सत्यापन की कार्यवाही करें, , अपने अपने क्षेत्र मे लडाई झगडे, सम्पत्ति विवाद या जो भी चुनाव को प्रभावित कर सकता है उसमे बीट सूचना अंकित कर 107/116(3) सीआरपीसी की रिपोर्ट प्रेषित कर पाबंद कराना सुनिश्चित करेगे।

उक्त गोष्ठी के उपरान्त क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 14-15 सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे । जिसमें आगामी शरदीय कांवड मेला व शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अपेक्षित सहयोग प्रदान किये जाने हेतू अपील की गई साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतू जागरूकता के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया ।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *